कैलेंडर वर्ष 2019 और तारीख था 22 जुलाई। समय, दिन के ठीक 2 बज कर 43 मिनट। चंद्रयान-2 ने धरती से छलांग मारी और आसमान का सीना चीरते हुए निकल पड़ा चंद्रमा की सफर पर। दूरी है 3 लाख, 84 हजार 400 किलोमीटर और इसमें समय लगेगा 48 रोज का। इसके बाद चद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-2 का रोवर चंद्रमा की सतह पर उतर जायेगा। वैज्ञानिको का अनुमान है कि चन्द्रमा के इस इलाके में वर्फ के रुप में भारी मात्रा में पानी मौजूद है और मिशन मून इसी जल की प्रमाणिक तलाश करेगा। चंद्रयान-2 से जुड़ी कई रोचक और अनछुए पहलुओं की पड़ताल करती यह रिपोर्ट देखिए…।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.