मुजफ्फरपुर। चैती छठ के अवसर पर रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया गया। इस दौरान छठ घाटो को दुल्हन की तरह सजाया गया। पोखर, तालाब व कृत्रिम छठ घाटो पर महिलाओ ने पानी मे खड़े हो कर भगवान भाष्कर को अर्घ्य अर्पित किया।इस दौरान बच्चो मे उत्साह दिखा। पटाखे छोड़े व फुलझड़िया उड़ायी। मारवो रे सुगवा धनुष से….छठी मैया अइहे अंगना… गीतो से छठ घाट गूंज उठा। इसके पूर्व छठ व्रतियो ने पवित्र तरीके से पकवान तैयार किया। इसके बाद सिर पर डाला लेकर छठ घाट पहुंचे।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.