बिहार। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अशोक चौधरी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया है और प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुकें कौकब कादरी को तत्काल प्रभाव से प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कांग्रेस के महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने इस खबर की पुष्टि की है।
बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद से कांग्रेस में चल रहे घमासान की गाज आखिरकार अशोक चौधरी पर गिर ही गई। बिहार कांग्रेस में बगावत के बाद से ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी पर तलवार लटक रही थी।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.