पर्दाफाश होते ही आधा दर्जन रैकेटियर गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शाहदरा में चल रहे फर्जी शिक्षा बोर्ड का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने इसके चेयरमैन समेत छह लोगों को गिरफ्तार लिया है। दरअसल, वर्ष 2012 से चल रहे इस फर्जी बोर्ड का जाल देश के 17 राज्यों तक फैला हुआ है। बोर्ड ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन दिल्ली के नाम से चलने वाले इस फर्जी बोर्ड का संचालन यूपी के लखनऊ से होता था। दिल्ली के विकासपुरी में भी इसका कार्यालय था।
बतातें है कि पढ़ने में कमजोर या फेल हुए बच्चों को डिग्री व मार्कशीट मुहैया कराने के नाम यह रैकेट चल रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में शाहदरा का प्रशांत सोलंकी, स्वरूप नगर निवासी राजू, उत्तम नगर निवासी अल्ताफ और लक्ष्य राठौर, जनकपुरी निवासी रामदेव शर्मा व यूपी प्रतापगढ़ निवासी शिव प्रसाद पांडेय शामिल हैं। शिव प्रसाद खुद को बोर्ड चेयरमैन बताता है।
फर्जी बोर्ड की वेबसाइट पर दावा किया गया था कि इसे मानव संसाधन विकास मंत्रलय और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और शिक्षा परिषद से मान्यता मिली हुई है। बोर्ड एक स्वायत्त संस्थान है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.