नई दिल्ली। राहुल को कॉग्रेस का कमान मिल गया है। वे निर्विरोध कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। कॉग्रेस नेता एम. रामचंद्रन ने राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी है।
इसी के साथ कॉग्रेस अध्यक्ष बनने वाले राहुल गांधी, नेहरू-गांधी परिवार के छठे व्यक्ति बन गये हैं। इसके साथ ही पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव का आगाज हो गया है। यह बदलाव देश की सबसे पुरानी पार्टी में नये युग के आगाज का हुआ है।
इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी के नाम की घोषणा होते ही दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सेलिब्रेशन शुरु हो गया है। समर्थक कांग्रेस का झंडा हाथों में लिए काफी खुश थे और एक दूसरे को गुलाल लगा कर तथा मिठाई खिला कर अपनी खुशी का इजहार भी करने लगे है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.