चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरुमीत राम रहीम की गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत इंसा को पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ के जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद हनीप्रीत को हरियाणा पुलिस को सौंप दिया है। पापा की परी, परोपकारी, निर्देशक, एडिटर और अभिनेत्री और अपने रॉक स्टार पापा के निर्देशों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध। यह हनीप्रीत इंसा का फेसबुक पर अपने बारे में दी गई जानकारी है। फिलहाल, हनीप्रीत पुलिस के कब्जे में है और उम्मीद है कि अब पुलिस को राम रहीम के कई गुप्त कारनामो के संबंध में विस्तार जानकारी मिल सकेगी। बतातें चलें कि हनीप्रीत का असली नाम प्रियंका तनेजा है। डेरा के अंदर हनीप्रीत के आदेश को गुरुमीत राम रहीम का आदेश माना जाता था।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.