राजकिशोर प्रसाद
पंजाब के जालंधर की रहनेवाली सुखवंत कौर जनवरी में तीन महीने की पर्यटन वीजा पर दिल्ली के एक एजेंट के साथ सऊदी अरब गई। जहाँ उसके साथ गलत सलूक हुआ और उसे बेच दिया गया। कई यातनाये दी गई। जब ये मामला सुखवंत के पति कुलवन्त ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को बताया तो विदेश मंत्रालय ने इसमें सख्ती दिखाई और सुखवंत को भारत वापस लाने की हर सम्भव कोशिश की। आख़िरकार सुषमा का प्रयास सफल रहा और सुखवंत 31 मई को अपने वतन लौट रही है। कुलवन्त के मुताबिक सुखवंत के जाने के बाद करीब एक हफ्ते भर सुखवंत से बाते हुई। उसके बाद उससे बाते करना बन्द हो गई। यहाँ तक की जो एजेंट ले गया था। उसने भी बाते करना बन्द कर दिया। एक दिन वहाँ के हॉस्पिटल से फोन आने पर सुखवंत के साथ हो रही यातनाये और उसे बेचे जाने की जानकारी मिली। तब विदेश मंत्रालय से अपनी पत्नी की वतन सलामती वापस की गुहार लगाई। बताते चले की विगत दिनों भी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के प्रयास से पाकिस्तान से उज्मा को वापस लाया गया। जो साहसिक और सराहनीय है।