कई कांवरिया के जख्मी होने की खबर
मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक करने से पहले भक्तों में भगदड़ मची और इस हादसे में कई लोग जख्मी हो गए हैं। जख्मी हुए सभी कांवरयात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक तीसरी सोमवारी को देर रात से ही शिवालयों में भक्तों की लंबी लाइन लगने लगी। बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों कांवरियों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार देर रात को ही अनियंत्रित भीड़ के कारण शहर में दर्जन भर जगहों पर बैरिकेडिंग टूट गई। इससे मची भगदड़ में दर्जन भर से अधिक कांवरिएं घायल हो गए। देर रात 2 बजे के बीच की इस घटना से मची अफरातफरी और भगदड़ में दर्जन भर से अधिक कांवरिया जख्मी हो गये। घायलों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस को लाठीचार्ज कर भीड़ संभालने का प्रयास करना पड़ा, हालांकि स्थिति तब भी काबू में नहीं आई। बाद में भीड़ ने कल्याणी के पास लगभग 300 मीटर की दूरी में बनी बैरिकेडिंग को उखाड़ फेंका। कांवरियों की कतार टूटने के बाद अफरातफरी मच गई।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.