अररिया। अररिया के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री तस्लीमुद्दीन नहीं रहे। चेन्नई के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका जन्म 4 जनवरी 1943 में हुआ था। वे 74 वर्ष के थे। उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। उनका पैतृक गांव सिसौना, जोकीहाट, अररिया है। वे सात बार विधायक रहे औऱ पांच बार सांसद चुने गये। उन्हें सीमांचल का गांधी भी कहा जाता था। यूपीए की सरकार में तस्लीमुद्दीन केंद्र में कृषि राज्य मंत्री और उपभोक्ता खाद्य व वितरण राज्य मंत्री भी रहे। उनके निधन से पूरे सीमांचल में शोक की लहर दौड़ गई है।
सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री तस्लीमुद्दीन का निधन
