Site icon

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर नहीं रहे

ऋषि कपूर (फाइल फोटो)

कैंसर की वजह से 67 साल की उम्र में निधन

KKN न्यूज ब्यूरो। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। एक रोज पहले अभिनेता इरफान खान और अब ऋषि कपूर। दो सालों तो तक ल्यूकेमिया से जूझने के बाद गुरुवार सुबह पौने नौ बजे बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। बुधवार रात सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर को एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

दो साल से चल रहा था इलाज

ऋषि कपूर का साल 2018 से कैंसर का इलाज चल रहा था और वे करीब एक साल से ज्यादा वक्त न्यूयॉर्क में रहे, जहां पर उनका इलाज किया गया। उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू सिंह थी। फरवरी में स्वास्थ्य कारणों के चलते ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Exit mobile version