बिहार में भाजपा को ग्रासरूट पर मजबूत करना होगा : नंदकिशोर

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के मौके पर मीनापुर में हुआ सभा

मुजफ्फरपुर। भाजपा के वरिष्ट नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि ग्रासरूट लेवल पर संगठन को खड़ा करके ही पार्टी को मजबूत किया जा सकता है। इसके लिए बूथ लेवल कमिटी पार्टी के लिए सबसे कारगर कदम है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के मौके पर शनिवार को मीनापुर के यदु भगत किसान महाविद्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री यादव ने ग्रामीण कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार की योजना व उससे गांव के लोगो को मिलने वाले लाभ की विस्तार से जानकारी दी।
दीप प्रज्वलित करके समारोह का उद्घाटन करने के बाद श्री यादव यहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से कम से कम दो सप्ताह के लिए पार्टी का पूर्ण कालीक कार्य देखने की पुरजोर अपील की है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को बिहार की बिगड़ती विधि व्यवस्था व इसके लिए जिम्मेदार राज्य सरकार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी है।
मौके पर मौजूद भाजपा के जिला अध्यक्ष रामसूरत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह, भाजपा नेता अजय कुमार, विधान सभा प्रभारी राणा प्रताप सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, पश्चिमि मंडल अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, कफेन मंडल अध्यक्ष संजीब बिहारी, संजीव कुश्वाहा, उपप्रमुख रंजन कुमार सिंह, जितेन्द्र सिंह , हिमांशु गुप्ता, बिन्देश्वर सहनी, योगेन्द्र चौधरी, मुखिया इन्दल सहनी, सोनु श्रीवास्तव, ईश्वर गुप्ता, मणिशंकर शाही, उदय कुमार, रंजीत कुमार व अवधेश श्रीवास्तव आदि ने भी अपने विचार रखे है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.