Site icon

इतनी तेज आई खांसी कि टूट गई पसली

अमेरिका। अमेरिका में एक महिला के साथ जो हुआ वह हैरान करने वाला है। खबर है कि अमेरिका में एक महिला को इतनी तेज खांसी आई कि उसकी पसली ही टूट गई। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसीन नाम की पत्रिका में छपी इस रिपोर्ट को पढ़ कर सभी हैरान हैं।

घटना अमेरिका के मैसेचुसेट्स का है। 66 साल की एक महिला को दो सप्ताह से सूखी खांसी आ रही थी। महिला डॉक्टर के पास इलाज कराने गई और खांसी व दाहिने साइड दर्द होने की शिकायत की। डॉक्टरों ने महिला का परीक्षण किया तो पाया कि उसे वायरल है। डॉक्टरों ने महिला को पांच दिन की दवाई दी। पांच दिन बाद महिला की तबीयत ठीक नहीं हुई तो वह फिर से डॉक्टर के पास गई।
इस डॉक्टरों ने उसका फिर परीक्षण। डॉक्टरों ने जब महिला का सीटी स्कैन किया तो पता चला कि महिला एक पसली टूटी हुई है और उसके शरीर के कुछ और अंगों में चोट है। रिपोर्ट में कहा गया पसली टूटने के काण ही महिला के चेस्ट में हर्निया हो गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने महिल की सर्जरी की और एंटी बॉयोटेक दवाओं से उसका इलाज किया तब जाकर महिला की खांसी ठीक हुई।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Exit mobile version