16 वर्ष की लड़की ने प्रेमी के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम
परफ्युम छिड़क कर घर मे कई दिनो तक रखा लाश
संतोष कुमार गुप्ता
जॉर्जियाः सुना था प्यार अंधा होता है। किंतु दो प्यार करने वालो के बीच रोड़ा बनने वालो कितना बड़ा सजा मिलता है यह सुन आपके रोगंटे खड़े हो जायेंगे। वह भी परिवार के उस सदस्य को जिसने नीचे तीन पुश्तो ने अपनी उम्र गुजारी हो। अमेरीका के जॉर्जिया में पुलिस ने एक 16 साल की लड़की को उसके ब्वॉयफ्रेंड के साथ दादा-दादी के मर्डर के आरोप में बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां लड़की ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया, लेकिन ब्वॉयफ्रेंड ने इससे इंकार किया है। पुलिस के मुताबिक, जॉर्जिया के लॉवरेंसेविल इलाके में रहने वाली ससांद्रा कैसी ने 6 अप्रैल, 2016 को इस वारदात को अंजाम दिया था।
ससांद्रा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जॉनी राइडर को रात को अपने घर बुलाया था, उस समय उसके दादा रैंडाल और दादी वेंडी सो रहे थीं। इसी दौरान दोनों ने बेसबॉल बैट से उन पर ताबड़तोड़ हमले कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। ससांद्रा और जॉनी यहीं नहीं रुके, इसके बाद दोनों ने उनका गला भी रेत दिया और बॉडी को प्लास्टिक की पॉलीथीन में लपेटकर बेडरूम में छिपा दिया था। दूसरे दिन अपने फ्रेंड्स को घर में पार्टी के लिए बुलाया और जमकर शराब पी थी। इसके बाद दोनों करीब चार-पांच दिनों तक घर में ही रहे और लाश की बदबू मिटाने के लिए परफ्यूम का यूज करते रहे।
ससांद्रा ने मर्डर की वजह बताई कि वह अपने ग्रैंडपेरेंट्स से तंग आ चुकी थी, क्योंकि वे उसे उसके ब्वॉयफ्रेंड और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती करने से रोकते थे।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब पड़ोसियों को कुछ दिनों से रैंडाल और वेंडी नजर नहीं आए। एक पड़ोसी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो ससांद्रा ने गेट नहीं खोला। पुलिस को लगा कि घर में कोई नहीं है। इसके बाद पुलिस दूसरे दिन दोबारा घर पहुंची, तब भी घर के अंदर से कोई आवाज नहीं आई।
घर के अंदर से बदबू आई तो पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची और बॉडी बरामद की। ससांद्रा ने पुलिस को बताया कि पुलिस के घर आने के बाद वह समझ गई थे कि अब पकड़ी जाएंगी। इसके चलते वह ब्वॉयफ्रेंड के साथ शहर छोड़कर भाग गई थी। पुलिस ने ससांद्रा की तलाश के लिए दिसंबर महीने में एक ऐड भी जारी किया था। जनवरी में ससांद्रा और उसके ब्वॉयफ्रेंड राइडर को अरेस्ट कर लिया गया था।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.