100 देशो को पल भर में झेलनी पड़ी तवाही
दुनिया पर अब तक का सबसे बड़ा साइवर हमला हुआ है। दुनिया का सबसे बड़े साइबर हमला से भारत भी अछूता नही रहा। यह हमला एक साथ दुनिया के करीब 100 देशो को पल भर में तवाह करके रख दिया है। इसकी शुरुआत ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस से हुई। इसके बाद अस्पतालों, कंपनियों, सरकारी कार्यालयों को एक एक करके निशाना बनाया जाता रहा और दुनिया भर के कम्यूटर एक्सपर्ट इसके सामने बेवश बने रहे।
कुछ ही घंटों में दुनियाभर में 80 हजार से अधिक साइबर हमले हुए हैं। इस दौरान 1.30 लाख से ज्यादा कंप्यूटर हमले का शिकार हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में ब्रिटेन, रूस, फ्रांस हैं। वहीं, आंध्र प्रदेश के चित्तूर, कृष्णा, विशाखापट्टनम, गुंटूर जिलों में पुलिस से जुड़े विभागों के कंप्यूटर बंद हो गए।
इसे रैनसमवेयर वायरस का नाम दिया गया है। यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसके जरिये कंप्यूटर में वायरस घुस जाए तो यूजर इसे तब तक अनलॉक नहीं कर सकता, जब तक रैनसम यानी फिरौती नहीं दे देता।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.