संजय कुमार सिंह
मनियारी थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर गांव स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इण्डिया के पिछे की झाड़ी में सोमवार की शाम एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। शव देखने के लिए गांव के लोग उमड़ पड़े। किन्तु, उसकी पहचान नही हो सकी है। थाना अध्यक्ष अमित कुमार व एएसआई अरूण कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंच कर शव की जांच किया। शक होने पर देर शाम श्वान दस्ता भी बुलाया गया।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की मृतक के बदन पर हाफ पैंट व जांघिया के अलावा बदन पर कुछ भी नही पहन रखा है। शव देखने से हत्या का मामला प्रतीत होता है। बदन पर कहीं कहीं जख्म के निशान एवं गर्दन टेढ़ी दिखाई दे रही है। इधर पुलिस रात्रि नौ बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी। पुलिस शव की शिनाख्त व हत्या के कारणो का पता लगाने में जुटी है। घटना स्थल से बांस की फट्ठी बरामद हुई है। जिप सदस्य पति अजीत कुमार सोनू ने बताया की घटना से पुरा गांव भयभीत है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.