Site icon

महामहिम ने किया स्वतंत्रता सैनानियों को सम्मानित

बिहार के चंपारण सत्याग्रह के 100 साल पूरे होने पर बिहार सरकार के द्वारा पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित समारोह के दौरान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश भर से आये स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया है। सम्मानित होने वालों में बिहार के 606 सहित अन्य राज्यों से आये कुल  1108 स्वतंत्रता सैनानी शामिल है। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पहुंचे महामहिम का पुरजोर स्वागत किया। इस सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अतिरिक्त कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, राज्यपाल रामनाथ कोविंद, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, राजद प्रमुख लालू प्रसाद, जदयू प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी, सीपीआई के प्रदेश सचिव सत्यनारायण सिंह और अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एसोसिएशन के सचिव सत्यानंद याजी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद है। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल को चंपारण सत्याग्रह की यादों को ताजा करने के लिए वृत्त-चित्र दिखायें गयें है। इससे पहले बिहार सरकार के निर्देश पर पटना पहुंचते ही, जंक्शन पर ही स्वतंत्रता सेनानियों को अधिकारियों ने फूल भेंट कर स्वागत किया और उन्हें पुरे सम्मान के साथ उनके लिय निर्धारित होटल तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें प्रशासन के द्वारा सम्मान समारोह स्थल पर ले जाया गया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Exit mobile version