गया। बिहार में गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र के तपोवन गांव के निकट आज सुबह पर्यटक से भरी एक बस पलट गयी। इसमें एक युवक की मौत हो गयी है। वही करीब एक दर्जन अन्य पर्यटक जख्मी बताये जा रहें हैं।
यह बस बोधगया से राजगीर जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह यात्री बस जैसे ही तपोवन के पास पहुंची अचानक एक युवक बस के सामने आ गया और युवक को बचाने के क्रम में बस चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गयी। जख्मी होने वालो में सभी थाईलैंड के यात्री है।
वही, मृतक की पहचान गया जिले के मोहड़ा प्रखंड के तपस्वी नगर गांव निवासी 25 वर्षीय जोगी पासवान के रूप में हो गयी है। घायलों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने तपोवन-राजगीर मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। हालांकि, बाद में वरीय अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करा दिया है।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.